भोजपुर : तियर पैक्स में 43.80 लाख रुपये के धान गबन का आरोप, अध्यक्ष समेत 13 लोगों पर FIR की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर के बिहिया प्रखंड में तियर पैक्स में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बड़े पैमाने पर धान गबन का खुलासा हुआ है. सहकारिता विभाग ने पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रबंधकारिणी के 11 सदस्यों समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की है. गोदाम निरीक्षण में धान न मिलने से गबन की आशंका प्रबल है.

विज्ञापन

Bhojpur PACS Paddy Scam : भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के तियर पैक्स में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बड़े पैमाने पर धान गबन का मामला सामने आया है. सहकारिता विभाग ने पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और पूरी प्रबंधकारिणी के 11 सदस्यों समेत कुल 13 लोगों पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप लगाते हुए तियर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष तियर को दिए गए आवेदन में वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड-बिहिया नरेन्द्र कुमार ने कहा है कि जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है.

गोदाम निरीक्षण और अवशेष धान के भौतिक सत्यापन में अनुपस्थिति

आवेदन के अनुसार तियर पैक्स द्वारा तियर पंचायत के कुल 42 किसानों से कुल 6500 क्विंटल धान की खरीद की गई थी, जिसमें से 4670.13 क्विंटल धान राइस मिल को भेज दिया गया है, जबकि 1829.87 क्विंटल धान गोदाम में अवशेष के रूप में होना चाहिए, जिसका बाजार मूल्य लगभग 43 लाख 80 हजार 708 रुपये है. यह पूरी राशि सरकारी है.

पदाधिकारी का आरोप है कि अवशेष धान के भौतिक सत्यापन के लिए जब समिति के गोदाम पर जाया गया, तो गोदाम बंद मिला. अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रबंधकारिणी के कोई भी सदस्य मौके पर उपस्थित नहीं मिले. आस-पास के लोगों ने बताया कि गोदाम में धान उपलब्ध नहीं है, जिससे गबन की आशंका प्रबल हो गई है.

मुख्य आरोपी और प्रबंधकारिणी के सदस्यों के नाम

आवेदन में धान अधिप्राप्ति हेतु समिति की बैठक में अधिकृत किए गए मुख्य आरोपी के रूप में पैक्स अध्यक्ष शशिशेखर ओझा, ग्राम-मनियारा, एवं प्रबंधक अशोक कुमार, ग्राम-मनियारा को बताया गया है.

इनके अलावा षड्यंत्र में हिस्सेदार के रूप में प्रबंधकारिणी के सभी 11 सदस्यों - 1. मीरा देवी, 2. शिव शंकर राम, 3. राजेश यादव, 4. समला देवी, 5. मीरा देवी, 6. गुटन साह, 7. अर्जुन सिंह, 8. जय कुमार चौबे, 9. महादेव साह, 10. रेणु देवी, 11. सैनी देवी को भी आरोपी बनाया गया है.

वरीय पदाधिकारी का बयान और पुलिस की कार्रवाई

वरीय पदाधिकारी ने कहा है कि इन सभी ने अपने कर्तव्य से चूक की है और सरकारी योजना से समिति को वंचित किया जा सकता है, जिससे समिति और उसके सदस्यों को नुकसान पहुंचने की संभावना है. वहीं तियर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : भोजपुर : बिहिया में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, FIR दर्ज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन