पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सहकारिता जगत और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
फोटो नंबर-1, अजीत कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देती उनकी पत्नी पूर्व सांसद मीना सिंह व पुत्र विशाल सिंह | Prabhat Khabar Network

अजीत कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देती उनकी पत्नी पूर्व सांसद मीना सिंह व पुत्र विशाल सिंह | Prabhat Khabar Network

सहकारिता के क्षेत्र के दिग्गज पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, सहकारिता से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

सहकारिता के क्षेत्र में अप्रतिम हस्ताक्षर एवं सहकारिता में पूरे देश के जाने-माने नेता एवं पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय मधुवन होटल में श्रद्धांजलि सह भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में आरा, रोहतास सहित कई जिलों के जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं सहकारिता से जुड़े लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्व. अजीत कुमार सिंह की धर्मपत्नी, आरा और बिक्रमगंज की पूर्व सांसद मीना सिंह एवं बिस्कोमान तथा एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ पुष्प अर्पित कर किया.

तत्पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने, सहकारिता जगत से जुड़े नेताओं ने और उनके तथा उनके परिवार से जुड़े शुभचिंतकों एवं मित्रों ने स्व. अजित कुमार सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया.

वक्ताओं द्वारा व्यक्तित्व, कृतित्व और विकास कार्यों पर चर्चा

वक्ताओं ने अजीत कुमार सिंह के विकास कार्यों, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सहकारिता के साथ क्षेत्र के विकास में कई उपलब्धियां हासिल कीं. उनके निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह ने भी आरा लोकसभा में उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाया. उनके पुत्र विशाल सिंह लगातार राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं.

पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि लोगों के उत्साह और प्यार की मैं हमेशा ऋणी हूं. मैं और मेरे पुत्र विशाल सिंह भी स्व. अजित सिंह के बताए मार्ग पर चलकर आज लोगों की सेवा कर रहे हैं. वहीं बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आरा की जनता की सेवा में मैं और मेरा परिवार हमेशा से रहता है. आरा हमारा घर है और यहां के लोगों का विश्वास मेरे परिवार पर हमेशा से रहा है.

भजन संध्या का आयोजन और मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां

इस मौके पर आयोजित भजन संध्या का आयोजन प्रसिद्ध उद्घोषक रवि रंजन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उपस्थित कलाकारों ने अपने भजनों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग

कार्यक्रम में शामिल लोगों में अगियाव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक सुनील पांडेय, आरा मेयर इंदु देवी, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, पूर्व विधायक भाई दिनेश, बिस्कोमान बिहार-झारखंड उपाध्यक्ष महेश राय, सीवान कोऑपरेटिव के अध्यक्ष मनोज सिंह, पाटलिपुत्र कोऑपरेटिव अध्यक्ष रितेश सिंह, तरारी व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी, आरा व्यवहार न्यायालय लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, सरकारी वकील रामधनी भारती,

पूर्व सरकारी वकील राजनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, मिथिलेश कुशवाहा, हरेंद्र पांडेय, अशोक शर्मा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, ममता सिंह, हरेंद्र सिंह, सुष्मलता कुशवाहा, सूर्यकांत पांडेय, शालिनी सिंह, संतोष चंद्रवंशी, उदय सिंह, गंगाधर पांडेय, पूनम कुशवाहा, वंदना राजवंशी, गुड्डू सिंह बबुआन, मुकुल सिंह, पुतुल गुप्ता, शशि चौधरी, राम दिनेश यादव, आदित्य विजय जैन, छोटक उपाध्याय, उमेश चंद्र पांडेय, बमबम तिवारी, मदन स्नेही,

अजय गुप्ता, जदयू नेता प्रो. सत्यनारायण सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, कन्हैया प्रसाद, जय प्रकाश चौधरी, सुशील तिवारी, नाथू राम, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी, पप्पू चौबे, अंजनी सिंह, प्रिंस बजरंगी, अंशु सिंह सिकरिवाल, जय शंकर कुशवाहा, दुर्गा पटेल, अमरीश तोमर, धर्मेंद्र यादव, शंभु सोनी, जिला पार्षद विकास सिंह, रविंद्र कुशवाहा, चिंटू बाबा, अमरीश सिंह तोमर, अरुण प्रताप सिंह, विष्णु शंकर, कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश राय,

राजद नेता दीपू राणावत, नंद किशोर यादव, रालोमो नेता सुनील पाठक, विनोद सिंह, अवधेश पांडेय, रामदयाल सिंह, श्रीराम महतो, विपिन विश्वास, रंजन सिंह, अनिल कुशवाहा, जैन कॉलेज प्राचार्य नरेंद्र सिंह, प्रो. अवध बिहारी चौधरी,

डॉ. विजय सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, रेड क्रॉस सचिव विभा सिन्हा, मनोज उपाध्याय, नवीन कुमार, परमानंद सिंह पप्पू, मन्नू राठौर, मुखिया अनिल सिंह, विनय कुमार सिंह मुखिया, मुखिया प्रिया सिंह, मुखिया वीरेंद्र यादव, चांद रिजवी, डुमरांव महाराज सुपौत्र शिवांग सिंह, सुधीर कुमार, जिला पार्षद सोनू रजक समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल थे.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन