गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Danapur Division Monsoon Rail Safety : दानापुर मंडल ने मानसून के दौरान भारी बारिश से रेल परिचालन को सुरक्षित रखने के लिए कड़े एहतियाती इंतजाम किए हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, कल्वर्ट की सफाई और जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

Danapur Division Monsoon Rail Safety : मानसून के दौरान भारी बारिश से रेल परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने व्यापक एहतियाती इंतजाम किए हैं. मंडल प्रशासन ने ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है, जहां जलभराव या बाढ़ के कारण रेल संचालन बाधित होने की आशंका रहती है.

विज्ञापन

रेलवे ने पुलों और ट्रैकों के आसपास जलजमाव रोकने के लिए सभी कल्वर्ट की सफाई कराई है और नियमित अंतराल पर क्रॉस ड्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित की है.

डेंजर लेवल का निर्धारण और वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

प्रत्येक प्रमुख रेल पुल पर बारिश के पानी के खतरे के स्तर (डेंजर लेवल) निर्धारित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जा सकें. नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है. वहीं, बारिश के दौरान ट्रैक पर जमा पानी की निकासी के लिए मोटर पंप सहित अन्य आवश्यक उपकरण भी तैयार रखे गए हैं.

विशेष मानसून पेट्रोलिंग और मौसम विभाग से समन्वय

रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए सामान्य पेट्रोलिंग के साथ विशेष मानसून पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है. इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग से लगातार समन्वय कर भारी बारिश की अग्रिम जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखा जा सके.

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानसून के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read : डीडीयू मंडल ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 10.63 ट्रैक किमी स्लीपर बदलकर देश में दूसरा स्थान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन