आरा के मझौंवा गांव फायरिंग कांड में 25 हजार का पूर्व इनामी प्रिंस बाबा समेत 9 आरोपितों पर FIR, पुलिस की छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन
युवकों पर फायरिंग मामले में पूर्व के इनामी सहित नौ बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी

सांकेतिक तस्वीर

आरा के मझौंवा गांव में शुक्रवार रात युवकों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी प्रिंस बाबा समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah Firing Case : आरा के मझौंवा गांव स्थित मैदान में शुक्रवार की रात युवकों पर फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. मझौंवा गांव निवासी आकाश सिंह के बयान पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

पूर्व में 25 हजार के इनामी रहे गजराजगंज ओपी क्षेत्र के महुली गांव निवासी प्रिंस बाबा सहित सात लोगों को नामजद किया गया है.

दो अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया गया है. अन्य नामजद आरोपितों में महुली गांव के ही आदित्य बाबा, नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी ऋतिक कुमार, रोहित कुमार, धनंजय कुमार और आनंद कुमार के अलावा अमृतांशु उर्फ बाबा शामिल हैं. हालांकि घटना का कारण नहीं बताया गया है.

प्राथमिकी में सात-आठ राउंड फायरिंग और गाली-गलौज का आरोप

प्राथमिकी में आकाश सिंह की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार की शाम वह अपने छह-सात मित्रों के साथ मझौंवा गांव के मैदान में बैठा था. तभी बाइक सवार सभी अभियुक्त पहुंचे और अचानक फायरिंग करने लगे. करीब सात-आठ राउंड फायरिंग की गई. उसके बाद गाली देते हुए सभी आरोपित भाग निकले.

घटनास्थल से खोखा बरामद और पुलिस की कार्रवाई

इधर, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक खोखा मिला है. मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार प्रिंस बाबा पूर्व में इनामी रह चुका है. उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन