रांची रेल मंडल में बनेगा हाईटेक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम, एक जगह से होगी सभी ट्रेनों की निगरानी

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

रांची रेल मंडल अपने परिचालन को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. करीब छह करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहाँ से मंडल में संचालित सभी ट्रेनों की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी.

विज्ञापन

रांची से राजेश झा की रिपोर्ट

रांची रेल मंडल में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मंडल मुख्यालय परिसर में डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित कैंटीन के समीप करीब छह करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनाया जायेगा. इसके शुरू होने के बाद मंडल में संचालित सभी ट्रेनों की गतिविधियों पर एक ही स्थान से रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी. कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक तकनीक से लैस बड़ी वीडियो वॉल और डिजिटल स्क्रीन लगायी जायेंगी, जिन पर ट्रेनों की लाइव लोकेशन, गति, समयपालन, परिचालन की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार प्रदर्शित होंगी. इससे किसी भी तकनीकी गड़बड़ी, परिचालन बाधा या ट्रेन विलंब की स्थिति में अधिकारियों को तत्काल निर्णय लेने और आवश्यक कार्रवाई करने में आसानी होगी. इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन की दक्षता भी बढ़ेगी. परियोजना के तहत एक आधुनिक डिजास्टर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जायेगा. रेल दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थिति में यही केंद्र राहत एवं बचाव कार्यों का कमांड सेंटर होगा. यहां से मेडिकल, इंजीनियरिंग, आरपीएफ और अन्य विभागों के बीच समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा

यह परियोजना रांची रेल मंडल के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद ट्रेनों की निगरानी परिचालन प्रबंधन और आपदा नियंत्रण पूरी तरह तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी हो जायेगा, इससे यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा मिलेगी.

ऐसे काम करेगा सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम

  1. रियल टाइम मॉनिटरिंगः जीपीएस, सिग्नलिंग सिस्टम और कंट्रोल नेटवर्क के माध्यम से प्रत्येक ट्रेन की लोकेशन, गति और समय की जानकारी वीडियो वॉल पर दिखाई देगी.
  2. परिचालन नियंत्रणः कंट्रोलर तय करेंगे कि किस ट्रेन को प्राथमिकता देनी है, कहां क्रॉसिंग करानी है और विलंब की स्थिति में परिचालन को कैसे संतुलित करना है.
  3. स्टेशनों से समन्वयः स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, गार्ड, सिग्नल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार जुड़े रहेंगे. किसी भी समस्या की सूचना तत्काल यहां पहुंचेगी.
  4. बिजली और सिग्नल पर नजर: ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक में खराबी की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत भेजा जाएगा.
  5. आपदा प्रबंधनः दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यही कंट्रोल रूम राहत एवं बचाव कार्यों का केंद्रीय कमांड सेंटर बनेगा.
  6. यात्री सूचना प्रणाली ट्रेन विलंब, रद्द होने या मार्ग परिवर्तन जैसी सूचनाएं संबंधित स्टेशनों और सूचना प्रणालियों तक पहुंचाई जायेगी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग को मिली नई महिला डीटीओ, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला पदभार

इसे भी पढ़ें: लातेहार पहुंचे झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola