भोजपुर : बालू स्टॉक शुरू होते ही सहार में जाम का संकट, बरूहीं से अंधारी तक सड़क पर खड़े ट्रकों से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
बालू  स्टॉक प्वाइंट पर पार्किंग की नहीं है उचित व्यवस्था,

ट्रैफिक. सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में बालू स्टॉक शुरू होने से नासरीगंज-सकड़ी स्टेट हाईवे पर भयानक जाम लग रहा है. पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं, खासकर बारिश के दिनों में दोपहिया चालकों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Bhojpur Traffic Jam : भोजपुर जिले के सहार प्रखंड क्षेत्र में बालू के स्टॉक शुरू होने के कारण ट्रकों की लंबी कतार नासरीगंज-सकड़ी स्टेट हाईवे पर बरूहीं से अंधारी तक लगी रहती है, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है. लेकिन विभाग के द्वारा इस दिशा में कारगर पहल नहीं किया जा रहा है.

पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से मुख्य मार्ग पर खड़े रहते हैं ट्रक

हालांकि, जानकार सूत्रों की मानें तो घाट संचालक एवं बालू स्टॉक संचालक को गाड़ी पार्किंग करने की व्यवस्था करनी होती है, लेकिन विभाग के उदासीन रवैये के कारण किसी भी स्टॉक पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्रक मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहकर अपने नंबर का इंतजार करते रहते हैं, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है.

बारिश के दिनों में दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ रही परेशानियां

वहीं, बारिश के दिनों में सड़क पर ट्रक खड़ा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क और पुल पर बालू की परत से दुर्घटना की आशंका

वहीं दूसरी तरफ, सड़क एवं सहार-अरवल पुल पर बालू की मोटी परत जमी रहती है, जिसके कारण कभी भी सड़क हादसा होने का भय बना रहता है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Anil Kumar Ray

लेखक के बारे में

By Anil Kumar Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन