भोजपुर : काला हिरण बरामदगी पर पंकज त्रिपाठी की सफाई- कुत्तों के हमले में घायल था हिरण, ठीक होने पर बधार में छोड़ने की थी तैयारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shahpur Blackbuck Case : शाहपुर के बिलौटी गांव में वन विभाग और पुलिस ने एक घर से काले हिरण को बरामद किया है. घर के मालिक पंकज त्रिपाठी का दावा है कि हिरण कुत्तों के हमले में घायल था और उसका इलाज चल रहा था. जानिए इस घटना का पूरा सच और वन विभाग की आगे की कार्रवाई.

विज्ञापन

Shahpur Blackbuck Case : सरकार द्वारा संरक्षित वन्यजीव काला हिरण को घर में रखने के आरोप में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

वन विभाग के वनपाल श्रीनिवास प्रसाद के आवेदन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की मॉनिटरिंग एसडीपीओ जगदीशपुर पंकज मिश्रा द्वारा की जा रही थी.

छापेमारी के दौरान शाहपुर, करनामेपुर, जगदीशपुर क्यूआरटी व बहोरनपुर थाना की पुलिस मौजूद रही.

बिलौटी गांव में घर पर छापेमारी और हिरण की बरामदगी

प्राथमिकी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी पंकज त्रिपाठी के घर वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात संयुक्त रूप से छापेमारी की.

थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से एक काला हिरण बरामद किया गया. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हिरण को बांधकर नहीं रखा गया था. कार्रवाई के दौरान पंकज त्रिपाठी के पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में पूछताछ के उपरांत छोड़ दिया गया.

पंकज त्रिपाठी का दावा और जनप्रतिनिधियों को सूचना

इधर, पंकज त्रिपाठी का कहना है कि काले हिरण को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था. इसके बाद 22 अप्रैल को उसे इलाज के लिए शाहपुर पशु चिकित्सालय में सरोज त्रिपाठी द्वारा ले जाया गया था, जहां उसका उपचार कराया गया.

उनका दावा है कि हिरण का इलाज चल रहा था. उन्होंने इसकी सूचना ग्राम कचहरी सरपंच झुना देवी व ग्राम पंचायत के मुखिया बलिराम यादव को दी थी.

साथ ही कहा गया था कि हिरण का स्वास्थ्य जब ठीक हो जाएगा, तब जनप्रतिनिधियों की निगरानी में बधार में छोड़ दिया जाएगा. इसी बीच प्रशासन ने छापेमारी कर कार्रवाई की.

पशु चिकित्सक की पुष्टि और वन विभाग की आगे की कार्रवाई

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सह भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश नारायण ने बताया कि 22 अप्रैल को कुत्ते के काटने से घायल एक काले हिरण का इलाज किया गया था. घायल हिरण को बिलौटी गांव के कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे.

वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन