आरा में पेंशनर्स एसोसिएशन 29-30 सितंबर को देगा धरना, 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशन फेडरेशन के आह्वान पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का फैसला किया है. 29-30 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा, जिसके बाद दिसंबर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन होगा.
Pensioners Protest: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशन फेडरेशन एवं बिहार राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्णय के आलोक में एसोसिएशन की जिला शाखा की बैठक हुई. बैठक में 29 व 30 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. आंदोलन के महत्वपूर्ण निर्णयों को मूर्त रूप देने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जय गोविंद तिवारी ने की.
29 सितंबर को सौंपा जायेगा ज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बैजनाथ सिंह ने कहा कि नव नियुक्त कर्मचारियों का पेंशन छीन लिया गया है और पेंशनर्स के साथ भी अन्याय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की 12 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए 29 सितंबर को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन समाहर्ता को सौंपा जायेगा.
इसके बाद लंबित मांगों की पूर्ति के लिए 29 और 30 सितंबर को दो दिवसीय धरना दिया जायेगा.
दिसंबर में दिल्ली में धरना देने का निर्णय
बैठक में इसके बाद 12 और 13 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का भी निर्णय लिया गया. एसोसिएशन के सदस्यों ने लंबित मांगों की पूर्ति के लिए आंदोलन को आगे जारी रखने की बात कही.
कई सदस्यों ने रखे विचार
सभा को श्री भगवान प्रसाद, कमलेश राय, परमहंस सिंह, गोपाल जी सिंह, दीनबंधु सिंह, भोला प्रसाद, अशोक कुमार, शंभू लाल, रवि, भरत जी वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार, प्रभाकर आदि ने संबोधित किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए