चुन्नु यादव हत्याकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चुन्नु यादव हत्याकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीरो थाना का घेराव किया. चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

Chunnu Yadav Murder Case: हसनबाजार ओपी अंतर्गत कचनथ गांव निवासी अवध कुमार सिंह उर्फ लालबाबू सिंह के पुत्र चुन्नु यादव की हत्या के मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण पीरो थाना पहुंच गये. इस दौरान मृतक के पिता ने थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात कर हत्याकांड के नामजद आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.

विज्ञापन

घटना के चार दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे. हालांकि पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और हत्याकांड की गहराई से छानबीन की जा रही है.

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने इस मामले में तत्काल दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों संदिग्धों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने कहा कि संदेह के आधार पर हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड की सच्चाई सामने लायेगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

झाड़ी से बरामद हुआ था चुन्नु का शव

बताया गया कि बुधवार की सुबह पुलिस ने पचरुखिया गांव के पास झाड़ी से चुन्नु यादव का शव बरामद किया था. शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हसनबाजार थाना में आठ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सभी नामजद आरोपित पचरुखिया अनुसूचित जाति टोला के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपितों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन