थाने में चौकीदारों से धोती-कुर्ता और बर्तन साफ कराने का आरोप, बोले- निजी काम कराया जाता है; विरोध पर निलंबन की धमकी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के धनगाई थाने के चौकीदारों ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने थाने में अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए.

विज्ञापन

Arrah News: बिहार राज्य चौकीदार दफादार संघ के धनगाई थाना के चौकीदारों ने बैठक की. बैठक के बाद चौकीदारों ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. बैठक की अध्यक्षता राम लायक सिंह ने की.

विज्ञापन

चौकीदारों ने लगाये कई आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए राम लायक सिंह ने कहा कि थाने में चौकीदारों से धोती-कुर्ता साफ कराया जाता है और बर्तन भी साफ कराया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कैदी और डाक का कार्य प्राइवेट व्यक्ति से कराया जाता है. बोलने पर निलंबित कर देने की बात कही जाती है.

सहायता के लिए सौंपा आवेदन

चौकीदारों ने कहा कि वे सभी सहायता के लिए पुलिस उपाधीक्षक को आवेदन दे चुके हैं. साथ ही संघ-महासंघ गोप गुट को भी आवेदन दिया गया है. चौकीदारों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की.

बैठक में कई चौकीदार रहे मौजूद

बैठक में नागेंद्र सिंह, उमेश सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, यशवंत यादव, रामसुंदर सिंह, ललन सिंह, धन सिंह आदि शामिल थे. इसकी जानकारी रामनायक सिंह ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन