बड़हरा में बाढ़ पीड़ितों से वीडियो कॉल पर जुड़े पवन सिंह, बोले- हमारी जनता हमारे लिए भगवान है

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह ने वीडियो कॉल पर जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हरा प्रखंड में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी मुश्किलें बनी हुई हैं. ऐसे में पवन सिंह की टीम ने जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी. स्वयं पवन सिंह ने वीडियो कॉल पर पीड़ितों का हालचाल जाना.

विज्ञापन

Flood Relief Pawan Singh: बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी कई इलाकों से धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ की तबाही झेल चुके परिवारों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. घरों में पानी घुसने से प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की समस्या बनी हुई है. इस बीच बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन

इसी क्रम में भोजपुरी के पावर स्टार सह भाजपा के एमएलसी पवन सिंह की टीम रविवार को घांघर गांव पहुंची. टीम के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों ने टीम के सदस्यों का आभार जताया.

वीडियो कॉल पर पीड़ितों का लिया हालचाल

राहत वितरण के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब पवन सिंह खुद वीडियो कॉल के माध्यम से घांघर गांव के बाढ़ पीड़ितों से जुड़ गये. उन्होंने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से बातचीत कर बाढ़ के बाद की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “हमारी जनता हमारे लिए भगवान है.”

वीडियो कॉल के दौरान पवन सिंह ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही भोजपुर पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से स्वयं मुलाकात करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से माता-बहनों से मिलने की बात कही. उनके इस आश्वासन से ग्रामीणों में उनसे आमने-सामने मिलने की उम्मीद जगी.

पवन सिंह ने वीडियो कॉल पर जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची पवन सिंह की राहत टीम | Prabhat Khabar Network

टीम के साथ पहुंचे बड़े भाई रानू सिंह

घांघर गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह, उनके करीबी गुड्डू सिंह समेत टीम के कई सदस्य मौजूद रहे. टीम की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचाने की बात कही गयी. राहत वितरण के दौरान जरूरतमंद परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गयी.

पवन सिंह ने वीडियो कॉल पर जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची पवन सिंह की राहत टीम | Prabhat Khabar Network

पानी उतरने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार

बाढ़ का पानी भले ही अब कई इलाकों से उतर रहा हो, लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान का असर अभी ग्रामीणों की जिंदगी में साफ दिखाई दे रहा है. कई परिवारों को भोजन, कपड़े और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की जरूरत है. ऐसे में राहत सामग्री लेकर गांव पहुंच रही टीम प्रभावित परिवारों के लिए मदद का सहारा बन रही है.

अब पवन सिंह के वीडियो कॉल के बाद घांघर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को उनके भोजपुर आने और उनसे आमने-सामने मुलाकात का इंतजार है. पानी उतर रहा है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और मदद की उम्मीद अभी बाकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन