बिहिया स्टेशन पर नौ मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग; नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नौ सूत्री मांगों को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया. समिति ने प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन के चौमुखी विकास की मांग की है.
Bihiya Station: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नौ सूत्री मांगों को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया. धरने की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन बिहिया शाखा के संयोजक रविन्द्र प्रसाद ने किया. धरने में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठायी.
प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
धरने के दौरान समिति ने पटना-कोटा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर मेल, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के बिहिया स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी. इसके अलावा स्टेशन के चौमुखी विकास की मांग भी की गयी.
एक माह का दिया गया समय
बिहिया शाखा के अध्यक्ष छात्र नेता रितिक रौशन सिंह ने कहा कि आरा जंक्शन के बाद बिहिया सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है. इसके बावजूद यहां मुख्य ट्रेनों का ठहराव नहीं है और स्टेशन का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि धरने के माध्यम से रेल प्रशासन को एक माह का समय दिया गया है. यदि इस अवधि में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समिति बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होगी.
जगदीशपुर और शाहपुर के लोगों को भी मिलती है सुविधा
रितिक रौशन सिंह ने कहा कि बिहिया रेलवे स्टेशन से जगदीशपुर और शाहपुर के लोगों को भी सुविधा मिलती है. इसलिए स्टेशन का विकास और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए बेहद जरूरी है.
सैकड़ों लोग धरने में हुए शामिल
मौके पर केंद्रीय कमिटी सदस्य रासबिहारी राय, जमुनिया शाखा के मोहन प्रसाद गुप्ता, आरा शाखा अध्यक्ष अभिषेक मेहता, बिहटा शाखा अध्यक्ष रवि कुमार, वार्ड पार्षद अजय यादव, राजेश मिश्रा, अभि सिंह सुमन, राजू यादव, कार्तिक कुमार, फिरोज आलम, पूर्व विधायक भाई दिनेश, मोहम्मद साजिद खान, वार्ड पार्षद संजय कुमार अजीत, आदित्य राज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए