ePaper

उर्स के दूसरे दिन मजार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 19 Nov 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

मुस्लिम व हिंदू संप्रदाय के लोगों ने मजार पर की चादरपोशी

विज्ञापन

बिहिया.

प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित मखदुम साहब के मजार पर सोमवार से शुरू तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. उर्स के दौरान बाबा के मजार पर चादरपोशी व मन्नतें मांगने को लेकर बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश समेत अन्य जगहों से आनेवाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और लोगों में मजार पर माथा टेक कर अपने परिवार की सलामती की दुआ मांगने तथा चादरपोशी करने की होड़ मची रही. उर्स के दौरान मजार स्थल के आसपास मेला जैसा नजारा दिखा. मेले में बाबा के मजार पर चढ़ाये जाने वाले प्रसाद समेत अनेक दुकानें सजी हुई हैं. मजार स्थल परिसर में तरह-तरह के झूले लगाये गये हैं. कमेटी से जुड़े पूर्व मुखिया सह राजद नेता मुराद हुसैन ने बताया कि मंगलवार को हिंदू व मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लगभग 20 हजार से भी अधिक लोगों ने मखदूम साहब के मजार पर माथा टेका. उर्स मेला में शामिल होने को लेकर मंगलवार को पूरे दिन बिहिया रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों समेत विभिन्न वाहनों में भी भीड़-भाड़ रही.

भौतिक बाधा से मुक्ति के लिए लगी रही होड़ : मखदूम साहब के मजार पर भौतिक बाधा से मुक्ति के लिए पुरुष मजार स्थल के पास रखे भारी भरकम पत्थर को जहां उठाकर अपने को भौतिक बाधा से मुक्त मान रहे थे. वहीं, महिलाएं भी मजार स्थल के समीप विभिन्न विधियों से खुद को भौतिक बाधा से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत देखी गयीं.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनाती : सुरक्षा कारणों को लेकर मजार स्थल के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मालूम हो कि पूर्व में असामाजिक तत्वों के कारण मजार स्थल के आसपास व मेला में मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं घटित होते रहती थी, जिसके बाद कमेटी की मांग पर मजार स्थल पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की गयी है तथा प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल भी मुहैया कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन