दो दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के बधार से बरामद हुआ शव
आरा.
शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में दो दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है. उसका शव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के दक्षिण बधार से सोमवार की शाम बरामद हुआ. घटनास्थल से पुलिस ने देसी शराब के पॉलिथीन, दो पैकेट सलफास व पैकेट सलफास का फटा हुआ एवं एक कपड़ा बरामद किया है, जिसके कारण सलफास खाने के से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर (कृतपुरा) गांव वार्ड नंबर 12 निवासी उमाशंकर गोंड का 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार है. वह कई वर्षों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव वार्ड नंबर सात में ही अपने परिवार के साथ रहता था. इधर मृतक के पिता उमाशंकर गोंड ने बताया कि उन्हें शाम करीब सात बजे सूचना मिली की उनके बेटे का शव गांव के ही बधार से बरामद किया गया है. सूचना पाकर वह उसके गांव पहुंचे. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत सलफास खाने के कारण होना प्रतीत होता है.हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने बताया कि उसकी पत्नी व बहन द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसका किसी अन्य महिला से कुछ वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था. उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल पर उसका चैटिंग व वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसको देखा था। जिसको लेकर शनिवार को दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था. शनिवार को ही वह घर से निकल गया था. जिसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा.इसी बीच सोमवार की शाम उसका शव गांव के ही बधार से बरामद हुआ. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में पत्नी कलावती देवी व दो पुत्र संजीत आदर्श एवं एक पुत्री नंदनी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




