गाली देने से मना किया, तो दंपती को पीटा

आरा के ख्वासपुर में मामूली विवाद के चलते पति-पत्नी की जमकर पिटाई की गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामूली विवाद को लेकर दंपति को पीटा आरा. जिले के ख्वासपुर थाना क्षेत्र के ख्वासपुर बैजू टोला गांव में बुधवार की सुबह मामूली विवाद में दंपती की पिटाई कर दी गयी. इससे दोनों जख्मी हो गए. तब उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मियों में ख्वासपुर थाना क्षेत्र के ख्वासपुर बैजू टोला निवासी 30 वर्षीय रामफू कुमार एवं 28 वर्षीया उसकी पत्नी की किमी देवी शामिल हैं.
गोतिया से चल रहा था विवाद
इधर, रामफू कुमार ने बताया कि उसके पट्टीदार के द्वारा बराबर छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे झगड़ा किया जाता है. बुधवार की सुबह बिना वजह उनके द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया, तो उन लोगों के द्वारा दोनों दंपति की पिटाई कर दी गई. ..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










