हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक और देसी पिस्तौल को किया बरामद
विज्ञापन
आरा
. जिले के गजराजगंज पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी रविवार की रात गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोलनाचक के आगे चौरसनी जाने वाली सड़क से की गयी. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल एक व एक मोबाइल बरामद किया गया.उसकी आर 15 बाइक भी जब्त कर ली गयी है. गिरफ्तार अपराधी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई का निवासी जीतन प्रसाद का पुत्र अजीत प्रसाद है. इसकी जानकारी एसपी मिस्टर राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी. जारी प्रेस रिलीज में एसपी मिस्टर राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कल्याणपुर में हो रहे यज्ञ से एक व्यक्ति हथियार के साथ मोलनाचक की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने उसके पास एक देसी पिस्टल व एक मोबाइल बरामद कर उसके पास रहे बाइक को भी जब्त किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










