चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो लाख 27 हजार रुपये बरामद

हार चेकपोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच के दौरान मिली सफलता
सहार. स्थानीय थानाक्षेत्र के सहार चेकपोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच के दौरान दो लाख 27 हजार रुपये बरामद किया गया. बात दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सहार राकेश शर्मा की देखरेख में पुलिस बल के द्वारा मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान तीन लोगों से दो लाख 27 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया गया. साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किये जाने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में उक्त राशि को जब्त किया गया. इस संबंध में दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ऐप पर बरामद कैश की सूचना अपलोड कर दी गयी है. राशि को स्थानीय थाना में जमा करवा दिया गया है. बता दें कि जिला पुलिस के जवान लोकसभा चुनाव को लेकर हर दिन जिले में बनाये गये विभिन्न चेकपोस्टों पर वाहन जांच अभियान चला रहे हैं और इसमें पैसे और शराब की खूब जब्ती हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




