आरा में मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Aug 2024 7:58 AM

विज्ञापन

Bihar Crime News

Bihar Crime News: आरा जिला के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में घर के बाहर मचान पर सोए व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी. बता दें कि गोली उसके कनपट्टी में मारी गई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: आरा जिला के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में घर के बाहर मचान पर सोए व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी. बता दें कि गोली उसके कनपट्टी में मारी गई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक मठियापुर निवासी स्व शिवजनम साव का 55 वर्षीय पुत्र सुनील साव बताया जा रहा है. जो गांव पर ही राजमिस्त्री का काम किया करता था.

यह घटना शनिवार-रविवार मध्य रात्रि की है. घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना मौके पर पहुंची और उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई. फिलहाल मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है. पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, दो बच्चों को लेकर ससुराल वाले फरार, पुलिस मामले की कर रही जांच…

गोलियों की आवाज सुन घरवाले बाहर निकले

जानकारी के मुताबिक मृत सुनील साव राजमिस्त्री का काम करता था. शनिवार की रात वह खाना खाकर घर के बाहर मचान पर सोने चला गया. मध्य रात्रि एक बजे के आसपास घरवाले गोली चलने की आवाज सुन बाहर निकले, तो सुनील साव खून से लथपथ पड़े थे. इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई.

घटना की सूचना चांदी थाने को दी गई. जहां रात में ही चांदी थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की सहायता से आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले भेजा गया. बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल से उन्हें आरा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: जमुई में अनियंत्रित होकर कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी, दो की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर…

पुलिस ने क्या कहा ?

घटना की जांच में जुटे सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि मठियापुर के एक अधेड़ को सोए अवस्था में गोली मारने की सूचना मिली थी. घटना के तुरंत बाद चांदी पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को सदर अस्पताल ले गई. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित कोशिश की जा रही है. इधर घटना के बाद देर रात्रि अस्पताल ले जाने के क्रम में परिजनों ने मृतक के चचेरे भाई के परिवार से अंधविश्वास और भूतप्रेत का चक्कर होने की वजह से विवाद होने की बात कही. पुलिस इस एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतक सुनील साव राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. उनके दो बेटे संतोष और रामू हैं जिनकी शादी हो चुकी है. घटना के संबंध में परिजन कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी बार बार रोते रोते मूर्छित हो रही थी.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर खरगे का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन