जमुई में अनियंत्रित होकर कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी, दो की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Aug 2024 2:33 PM

विज्ञापन

घायल काँवड़िया

Bihar Accident News: जमुई में रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर कांवड़िया से भरी पिकअप पलट गई. जिसमें 8 कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि औरंगाबाद से सुल्तानगंज सभी जल भरने जा रहे थे, तभी जमुई-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग अगहरा के समीप पिकअप पलट गई.

विज्ञापन

Bihar Accident News: जमुई में रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर कांवड़िया से भरी पिकअप पलट गई. जिसमें 8 कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि औरंगाबाद से सुल्तानगंज सभी जल भरने जा रहे थे, तभी जमुई-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग अगहरा के समीप पिकअप पलट गई. जिसमें पिकअप पर सवार 8 कांवड़िया घायल हो गए.

सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घायल कांवड़िया की पहचान गया जिले के दधपी के रहने वाले राहुल कुमार पंडित, पप्पू गुप्ता, औरंगाबाद निवासी प्रभु पंडित, मोती साह, वीरेंद्र कुमार, संतू कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार के रूप में की गई है.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, दो बच्चों को लेकर ससुराल वाले फरार, पुलिस मामले की कर रही जांच…

22 काँवड़िया पिकअप में सवार होकर जा रहे थे सुल्तानगंज

घायल कांवड़ियों ने बताया कि औरंगाबाद के दाउद नगर से एक पिकअप पर 22 कांवड़िया सवार थे. सभी बाबा धाम देवघर पूजा करने जा रहे थे. फिलहाल, वह गया होते हुए जमुई के रास्ते सुल्तानगंज जल भरने के लिए जा रहे थे. पिकअप जब जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग के अगहरा के समीप पहुंची तभी दुर्घटना हो गई.

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 3:20 बजे के करीब अंधेरा था और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने ड्राइवर को चकमा दे दिया. जिससे कांवरिया से भरा पिकअप का चालक नियंत्रण खो गया और वाहन सड़क पर पलट गई.

दो की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

इस दुर्घटना में 8 कांवड़िया घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों और बाकी कांवड़ियों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि गया जिले के दधपी निवासी राहुल पंडित और पप्पू गुप्ता की हालत गंभीर है. दोनो को बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

 ‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, PM Modi ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन