औरंगाबाद में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, दो बच्चों को लेकर ससुराल वाले फरार, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Aug 2024 8:51 AM

विज्ञापन

मृतका के परिजन और उसकी फाइल फोटो

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव की एक 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा गला घोंटकर कर दी गई. मृतक महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव की एक 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा गला घोंटकर कर दी गई. मृतक महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. मृतका उक्त गांव के राहुल मेहता उर्फ अनुज मेहता की पत्नी थी.

मृतका के पिता रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान गौरा का रहने वाला है. उसने बताया कि वर्ष 2015 में अपनी बेटी की शादी दधपा गांव के राहुल मेहता के साथ की थी. इधर, शनिवार की सुबह उन्हें फोन पर बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली. जब वे परिजनों के साथ दधपा पहुंचे तो उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी.

मृतका के पिता ने बताया अंतर्कलह में हत्या

वहीं ससुराल वाले हकीकत कि जानकारी देने से परहेज करते रहे. मृतका के गले में रस्सी का निशान था. विवाहित के पिता का आरोप है कि ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि अंतर्कलह में उसकी हत्या हुई है. मृतका के पति का आचरण पर ठीक नहीं था. इसके वजह से सबकुछ ठीक-ठाक नही चल रहा था. पति-पत्नी दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था.

ये भी पढ़ें: पटना में एक शख्स की कमरे में मिली लाश, गले में लिपटी हुई थी साड़ी, दो दिनों से घर पर नहीं हुई थी बात…

शव को देख चीखने-चिल्लाने लगे परिजन

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके दोमुहान गौरा से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष दधपा पहुंच गए और शव को देखकर चीखने-चिल्लाने लगे. इस बीच ससुराल पक्ष के सभी लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ में फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी इकट्ठा की. जांच का क्रम पूरा होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतका के दो बच्चे हैं, दोनो को लेकर ससुरालवाले फरार

बता दें कि मृतका के दो बच्चे थे, एक आठ वर्षीय अंजली व चार वर्षीय अंशु. दोनो को ससुराल पक्ष के लोग लेकर फरार हो गए हैं. जिसको लाने की मांग मायके पक्ष के लोग कर रहे थे. दोनो बच्चों को नहीं लाने पर आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने दधपा गांव के समीप अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसी बीच थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, उमेश यादव, रवि शंकर व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के परिजनों को समझाया-बुझाया और दोनों बच्चों को मंगवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया.

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में युवक ने रास्ते से हटने को कहा तो बदमाशों ने चाकू गोदकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

दहेज के लिए ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, पहले भी हो चुकी है पंचायती

शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया. भाई सुदामा मेहता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की जाती थी. उसने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज की राशि न देने पर उसकी हत्या कर दूसरी शादी कर लेने की धमकी भी दी थी.

पहले भी मामले को लेकर पंचायती हुई थी. इसके बावजूद उक्त लोग नहीं माने और अंततः उसकी बहन की हत्या कर दिया. उसने पति के अलावा ससुर श्रीकान्त मेहता, सास बिन्दु देवी, ननद नेहा कुमारी व देवर सनोज कुमार पर गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, PM Modi ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन