पटना में एक शख्स की कमरे में मिली लाश, गले में लिपटी हुई थी साड़ी, दो दिनों से घर पर नहीं हुई थी बात...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Aug 2024 12:20 PM
सांकेतिक फोटो
Patna Crime News: पटना बुद्धा कॉलोनी थाना के देवी स्थान के पास एक घर से एक शख्स की लाश मिली है. शख्स का नाम रवि बताया जा रहा है. जिसकी गर्दन में साड़ी लिपटी हुई थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से ज्वेलरी भी गायब है.
Patna Crime News: पटना बुद्धा कॉलोनी थाना के देवी स्थान के पास एक घर से एक शख्स की लाश मिली है. शख्स का नाम रवि बताया जा रहा है. जिसकी गर्दन में साड़ी लिपटी हुई थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से ज्वेलरी भी गायब है. रवि से हमलोगो की बात दो दिनों से नहीं हो पा रही थी. उसका फोन बंद आ रहा था. उसकी स्कूटी दो दिनों से घर के बाहर हीं लगी हुई थी.
पिता ने कहा कि पिछले दो दिनों से बात नहीं हो पाई तो हमलोग चिंतित होकर घर पहुंचे. रवि को ढूंढे तो कमरे में उसकी लाश मिली. दो दिनों से कमरे में हीं लाश पड़ी थी. घर में पेंट का काम चल रहा था.
ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव को रस्सी से बांधकर कुएं में फेंका, प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी…
छः साल से अपनी पत्नी से अलग है रवि
रवि की पत्नी सुरुचि ने बताया कि हमलोग छः साल से अलग रह रहे हैं. हमदोनो में तलाक का केश चल रहा है. 2018 से मैं अपनी मां के घर रह रही हूं. तलाक का केश पति की ओर से किया गया है. उसका (रवि) संबंध अनामिका नाम की लड़की से भी था.
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
वहीं घटना की सूचना मिलते हीं घर पर कोहराम मच गया. सबका रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते हीं मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई. मामला क्या है ? यह सवाल सभी के जहन में बैठा हुआ है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.
Mumbai के कॉलेजों में Burqa-Hijab Ban पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सर्कुलर पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










