आरा में सनसनी: गर्लफ्रेंड से बात करने से रोका तो साले ने जीजा को मारी गोली

Published by :Ragini Shamra
Published at :10 May 2026 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. गर्लफ्रेंड से बातचीत करने से मना करने पर साले ने अपने ही जीजा को गोली मार दी. घायल युवक सोनू ठाकुर को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: आरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया. भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना इलाके में रविवार सुबह साले ने अपने ही जीजा को गोली मार दी. ओझवलिया मोड़ के समीप गर्लफ्रेंड से बातचीत करने से मना करने पर साले ने जीजा को मौत के घाट उत्तार दिया. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू ठाकुर के रूप में हुई है. वह पेशे से डेयरी संचालक है और बैरिया में दूध डेयरी चलाता है.

बाएं हाथ में लगी गोली

जानकारी के अनुसार गोली सोनू ठाकुर के बाएं हाथ की बांह में लगी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना सामने आई. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन