तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित बगीचे में शुक्रवार की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिर जाने से एक बालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा. जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित बगीचे में शुक्रवार की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिर जाने से एक बालक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत बालक इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी संजय कुमार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है. इधर, मृत बालक के मामा अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम तेज आंधी के साथ पानी हो रहा था. तभी वह घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में आम चुनने चला गया. इस दौरान अचानक आम का पेड़ उसके ऊपर पर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन शव को पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां बसंती देवी, दो बहन चांदनी, नंदिनी एवं एक भाई अंकित है. घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां बसंती देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन