सब्जी खरीद कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
सब्जी खरीद कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

जानकारी के अनुसार मृतक ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द गांव निवासी बालकेश्वर राम का 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है.

विज्ञापन

आरा. बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर बाजार टोला के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने सब्जी खरीद कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के दौरान मृतक के शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था. घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द गांव निवासी बालकेश्वर राम का 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है. वह बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था, उसका पूरा परिवार झारखंड के बोकारो में रहता था. बताया जाता है कि वह कुछ दिन पूर्व अपने पूरे परिवार के साथ गांव में बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. शुक्रवार की रात वह बाइक द्वारा सहियारा बाजार सब्जी खरीदने गया था. वापस घर लौटने के दौरान इमादपुर बाजार टोला के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. सूचना पाकर परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में छोटा था. उसकी शादी इसी वर्ष 24 फरवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुई थी. अभी उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छुट्टी थी कि ढाई महीना के अंदर ही उसके मांग का सिंदूर ही उजड़ गया. देखते ही देखते उसकी पत्नी प्रीति देवी की हस्ती-खेलती जिंदगी गम में बदल गई. उसके परिवार में मां धनवंती देवी, पत्नी प्रीति देवी, तीन बहन देवंती, जयंती, पूनम एवं एक भाई प्रभात कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां धनवंती देवी, पत्नी प्रीति देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन