ननउर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, रोड जाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, एक जवान भी जख्मी
विज्ञापन
आरा/सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर ननउर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने के कारण 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसके कारण एक सिपाही जख्मी हो गया. वहीं, गाड़ी भी हल्की क्षति ग्रस्त हो गयी. जख्मी सिपाही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार ननउर निवासी रामाधार पासवान के 24 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान उर्फ भोगन शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे बालू घाट से काम कर घर लौट रहा था. उसी दौरान मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की गाड़ी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही अमर कुमार जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी, स्पीड ब्रेकर बनाने एवं मुआवजे की मांग को लेकर नासरीगंज -सकड्डी स्टेट हाइवे को ननउर में शव के साथ सड़क जाम कर घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस वार्ता कर आवागमन को बहाल कराया. वीरेंद्र पासवान चार भाइयों में सबसे छोटा था, जिसकी शादी लगभग दो साल पहले चंदा देवी से हुई थी. वीरेंद्र की आठ माह की एक बच्ची है. वहीं इस घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










