Ara News : भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 14 Apr 2025 11:25 PM

विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 134वीं जयंती के पावन अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम किया गया.

विज्ञापन

आरा. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 134वीं जयंती के पावन अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम किया गया. यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, शहीद भवन, आरा में जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश राय ने किया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर घर झंडा, हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ओझा एवं भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम के प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही. मौके पर डॉ प्रमोद ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा वितरण किया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक -से- अधिक घर-घर झंडा घूम-घूम कर लगाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर संभालें और राहुल जी के हाथों को मजबूत करें. कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रो बलिराज ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर अरुण सिंह, सत्यप्रकाश राय, प्रभा सिंह यादव, रेणु देवी, घनश्याम उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, पन्नग त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, अरविंद कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, मुकेश चंद्रवंशी, चितरंजन सिंह मुन्ना, उपेंद्र सिंह, अशोक पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सत्यनारायण लाल, शशि कांत तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार पासवान, लुटावन राम चौरसिया, घनश्याम चौधरी, उदय कुमार, प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णा सिंह, सूर्य मोहन प्रसाद, सूर्य प्रकाश, रवींद्र कुमार रवि, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित चौधरी, नर्वदेश्वर ओझा, बबलू कुमार, अजय कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन