Arrah News : भीषण गर्मी में पावर कट से परेशान नगरवासी
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 18 May 2026 10:57 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Arrah News : तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल, नगरवासियों में बढ़ा आक्रोश
Arrah News (नरेंद्र प्रसाद सिंह) : आरा एक तरफ प्रचंड गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ विगत रात्रि से पावर कट की समस्या से जिलेवासियों सहित नगरवासी परेशान हैं. हालत ऐसी है की बिजली आया राम एवं गयाराम की स्थिति में चल रही है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बिजली नहीं रहने से एक की कौन कहे पंख से भी लोग लाभ नहीं ले पा रहे हैं वहीं कुलर से भी लाभ नहीं मिल पा रहा है. मजबूरी में लोगों को जीना पड़ रहा है.
लो वोल्टेज भी समस्या का बना कारण
एक तरफ पावर कट की समस्या है तो दूसरी तरफ पावर आने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं इससे बिजली से चलने वाले कोई भी सामान चल नहीं पा रहे हैं या फिर खराब होने की स्थिति में पहुंच जा रहे हैं. इसका जवाब बिजली विभाग के अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं.
जल जा रहे हैं ट्रांसफार्मर, फ्यूज एवं तार
प्रचंड गर्मी के कारण लोड को लेकर कई बार ट्रांसफार्मर में खराबी आ जा रही है वही ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जा रहा है कई जगह तार गल जा रहे हैं. ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है.
मेंटेनेंस का कार्य भी लगातार जारी
बिजली विभाग द्वारा सभी चीजों का मेंटेनेंस का कार्य लगातार होते रहता है इसके बावजूद तार खराब हो जाना फ्यूज खराब हो जाना ट्रांसफार्मर खराब हो जाना भी लगातार लगा हुआ है.
120 मेगावाट बिजली की है आवश्यकता
आरा प्रमंडल में 120 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है जबकि 120 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है इसे लेकर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सर्विस वायर में गड़बड़ी एवं गर्मी के कारण ऐसी स्थिति बन रही है.
Also Read : Arrah News : ऑटो पर लोड 60 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, नाबालिक पकड़ाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










