बेगूसराय के बरौनी डेयरी ने पशुपालक किसान के लिए संगोष्ठी और पशु मेला का किया आयोजन
किसानों का बैठक
Begusarai News: बेगूसराय के बरौनी डेयरी प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार के निर्देश पर दुग्ध संघ बरौनी द्वारा सोमवार को मेहसौड़ी -ए, खगड़िया जिला में पशु मेला सह किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रबंधक प्रापण, पशु चिकित्सक, क्षेत्र प्रभारी, पथ पर्यवेक्षक एवं सुधामित्र उपस्थित रहे.
Begusarai News🙁नीरज कुमार) बेगूसराय के बरौनी डेयरी प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार के निर्देश पर दुग्ध संघ बरौनी द्वारा सोमवार को मेहसौड़ी -ए, खगड़िया जिला में पशु मेला सह किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रबंधक प्रापण, पशु चिकित्सक, क्षेत्र प्रभारी, पथ पर्यवेक्षक एवं सुधामित्र उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच पशुपालन के प्रति जागरूकता फैलाना, उन्हें प्रेरित करना एवं आधुनिक पशु प्रबंधन के प्रति प्रोत्साहित करना रहा. इस अवसर पर किसानों को पशु प्रबंधन के अंतर्गत संतुलित आहार, नस्ल सुधार एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के महत्व की जानकारी दी गई.
संगोष्ठी पर किसानों ने क्या बताया?
साथ ही किसानों को बताया गया कि दुग्ध संघ बरौनी द्वारा पशुपालकों के हित में इन सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य किया जा रहा है तथा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. मेले में सभी किसान अपने पशुओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए. इस दौरान मिल्किंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रथम पुरस्कार पशुपालक किसान सुबोध चौधरी को 3000 रूपया नगद , द्वितीय पुरस्कार पशुपालक रोहित कुमार को 2000 रूपया नगद एवं तृतीय पुरस्कार किसान चन्दन राय को 1000 रूपया नगद देकर प्रोत्साहित किया गया.
सभी पशुपालक एवं किसानों को पुरस्कार दिया गया
साथ ही मेले में भाग लेने वाले सभी पशुपालक एवं किसानों को 500 रूपया का सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम में किसानों के बीच पशुपालन के प्रति नई जागरूकता, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया. बरौनी डेयरी पशुपालक किसानों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










