रनिंग कर्मचारियों ने बरौनी जंक्शन पर दिया धरना, सुरक्षित कार्य वातावरण और बेहतर सुविधाओं की उठाई मांग

Author Niraj Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बरौनी स्टेशन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेलकर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना दिया. उन्होंने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए बेहतर कार्य वातावरण, समय पर विश्राम और नियमित अवकाश की मांग की.

विज्ञापन

Begusarai News : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए) की बरौनी शाखा के तत्वावधान में शनिवार को बरौनी जंक्शन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष रनिंग कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के संयुक्त सचिव कॉ. विपिन कुमार ने की.

विज्ञापन

सुरक्षित रेल परिचालन के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग

धरना के माध्यम से रनिंग कर्मचारियों ने रेल प्रशासन से सुरक्षित रेल परिचालन के लिए अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की. कर्मचारियों का कहना था कि समय पर पूर्ण विश्राम, नियमित अवकाश, समय पर मुख्यालय वापसी तथा कार्य के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि लगातार दो रात तक ड्यूटी नहीं ली जाए, मुख्यालय को बायपास कर ट्रेन संचालन का कार्य नहीं कराया जाए, विश्राम अवधि में कटौती न हो, नौ घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए तथा बिना उचित कारण के चार्जशीट जारी करने की प्रक्रिया बंद की जाए.

'मानसिक और शारीरिक दबाव से प्रभावित हो रही है संरक्षा'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सचिव कॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रनिंग स्टाफ रेलवे की संरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण श्रेणी के कर्मचारी होते हैं. उन्होंने कहा कि रनिंग स्टाफ जितना तनावमुक्त रहेगा, रेल परिचालन उतना ही सुगम और सुरक्षित होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में रनिंग कर्मचारियों पर शारीरिक बोझ के साथ-साथ मानसिक दबाव भी बढ़ाया जा रहा है. कई स्थानों पर रनिंग रूम और क्रू लॉबी ऐसी जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

बुकिंग प्रणाली और विश्राम व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

वक्ताओं ने कहा कि नियमों के विपरीत कोचिंग ट्रेनों में सहायक लोको पायलट की बुकिंग लिंक डायग्राम के बजाय एफआईएफओ (फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट) प्रणाली के आधार पर की जा रही है. इससे कर्मचारियों को मुख्यालय पर मिलने वाला आवश्यक विश्राम प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश में कटौती और लगातार बढ़ते कार्य घंटे भी रेल संरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं.

कई पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार

धरना-प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष कॉ. मुकेश कुमार यादव, शाखा सचिव कॉ. प्रदीप कुमार, कॉ. विपिन कुमार, नवल चौधरी, राहुल राय, धीरज कुमार, संजय कुमार, विशाल कुमार, मनोज कुमार, नीरज कुमार, सुधीर वर्मा, शशिभूषण, दीपांकर कुमार, बबलू, रविकांत, देवेंद्र कुमार सहित कई रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन