पति से फोन पर बात के बाद बेगूसराय में महिला ने किया सुसाइड, तीन बच्चों को कमरे से बाहर भेजकर लगाई फांसी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के सांख गांव में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले महिला ने अपने पति से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसने अपने तीन बच्चों को बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Women Attempt Suicide : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव स्थित मुबारकपुर टोला में गुरुवार की देर रात एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मुबारकपुर टोला निवासी विनोद महतो की पत्नी रवीना देवी (30) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले रवीना देवी की अपने पति से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी. बातचीत के कुछ देर बाद उसने अपने तीनों बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

पति से बातचीत के बाद उठाया कदम

पुलिस महिला की अपने पति से हुई बातचीत और उसके बाद आत्महत्या की घटना को अहम बिंदु मानकर जांच कर रही है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

रवीना देवी की मौत के बाद उसके तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां की मौत से बच्चे सदमे में हैं. वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन