बेगूसराय : बाढ़ का पानी 2 फुट घटा, फिर भी मुश्किलें कायम; बलिया में 65 हजार आबादी प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को चेक देते एसडीओ व सीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बलिया प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी 2 फुट कम हुआ है, लेकिन 65 हजार से अधिक लोग अब भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. मुख्य सड़कों और घरों में जमा पानी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. स्थानीय प्रशासन राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर जुटा है.

विज्ञापन

बेगूसराय के बलिया प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में बाढ़ के पानी में मंगलवार से गुरूवार के बीच करीब 2 फुट गिरावट दर्ज की गयी है. लेकिन लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हो रही है. कई इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों सहित लोगों के घरों में जमा रहने के कारण आवागमन सहित दैनिक कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

वहीं बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिये एसडीओ सह आईएएस अधिकारी अजय यादव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

65 हजार आबादी प्रभावित

इस संबंध में सीओ आकाश कुमार ने बताया कि बलिया प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि तीन पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित हैं. उन्होंने बताया कि बाढ़ से दियारा इलाके की करीब 65 हजार की आबादी प्रभावित हुई है.

30 सामुदायिक किचन संचालित

बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सनहा-गोरगामा बांध एवं गांवों में कुल 30 सामुदायिक किचन चलाये जा रहे हैं, जहां हजारों बाढ़ पीड़ित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

पन्नी व पशुचारा वितरण

बाढ़ पीड़ितों के बीच अब तक 7332 पन्नी का वितरण किया गया है, जबकि पशुपालकों के बीच 80 क्विंटल पशु चारा का वितरण किया गया है. सीओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में है.

डूबने से मृत किशोरियों को मुआवजा

प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित हुसैना दियारा में विगत मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों किशोरियों के परिजनों को गुरूवार को आपदा के तहत मिलने वाले चार लाख की राशि चेक के माध्यम से दे दी गयी है, जो राशि एसडीओ के द्वारा दी गयी है.

मंगलवार को हुसैना दियारा निवासी प्रिंस कुमार की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी तथा इसी गांव के शैलेंद्र महतो उर्फ गुप्तु महतो की 21 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में पहचान हुई थी. सीओ आकाश कुमार ने बताया कि आकांक्षा कुमारी की मां पुष्पलता देवी तथा सपना कुमारी की मां रीता देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन