ट्रैफिक चालान से हैं परेशान? बेगूसराय टाउन हॉल में 12 सितंबर को ऐसे मिलेगा तत्काल समाधान

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय न्यायालय की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 19 पीठों का गठन किया गया है. अपने मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत में जरूर शामिल हों.

विज्ञापन

National Lok Adalat 12th September : बेगूसराय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ऋषिकांत और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सुचारू रूप से चलाने के लिए 19 पीठों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

लोक अदालत में कौन होंगे न्यायाधीश और कहां लगेगा शिविर?

इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठों में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में न्यायाधीश विजेंद्र कुमार, मुकुंद कुमार, वेद प्रकाश मोदी, गौरव आनंद, शहियार मोहम्मद अफजल, विवेक चंद्र वर्मा, रंजन कुमार, सुशांत कुमार, पप्पू कुमार पंडित, राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, मानस सोनावाला, सत्य प्रकाश, विशाल कुमार, रणधीर कुमार, रंजन देव, अवनिंद्र प्रकाश, मनोज कुमार सिंह और मिस लीला को जिम्मेदारी दी गयी है.

इस बार बलिया, तेघरा, बखरी और मंझौल अनुमंडल न्यायालय में एक-एक पीठ का गठन किया गया है. रेलवे कोर्ट बरौनी में भी एक पीठ का गठन किया गया. ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले के लिए बेगूसराय के दिनकर भवन (टाउन हॉल) में तीन पीठ बनाए गए हैं. बाकी सभी पीठ जिला न्यायालय में बनाया गया है.

National Lok Adalat में क्या-क्या होगा?

आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत से समझौता योग्य आपराधिक मामले, दुर्घटना दावा मामले, पारिवारिक न्यायालय के मामले, बिजली चोरी के मामले, बैंकों के लोन संबंधी मामले समेत सभी प्रकार के मामले का निष्पादन उभय पक्षों के समझौते के आधार पर किया जाता है. करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बेगूसराय के तमाम लोगों से अपील की है कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में समय पर आयें और अपने मामले का निष्पादन कराएं.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर बिल्डिंग में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले का 1 सितंबर से लगातार सुनवाई हो रही है. आप पहले भी आकर ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले का निष्पादन करा सकते हैं. लोक अदालत को लेकर लगातार विभिन्न संगठनों के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन