बेगूसराय में ‘फ़ैक्ट’ द्वारा भारतेंदु जयंती पर भव्य काव्य संध्या का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर एक शानदार काव्य संध्या का आयोजन किया. इस उत्सव में जिले के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने भारतेंदु जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए.

विज्ञापन

फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्त्वावधान में ‘भारतेंदु जयंती उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित काव्य संध्या में जिले के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कला-प्रेमी एवं शिक्षाविद अशोक कुमार सिंह 'अमर' ने की, जबकि मंच संचालन चर्चित कवि प्रफुल्ल मिश्रा ने किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके पश्चात् आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया. प्रथम सत्र में भारतेंदु जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर परिचर्चा आयोजित की गयी, जिसका कुशल संचालन संतोष राही ने किया. इस सत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी रविरंजन एवं 'फ़ैक्ट' के संस्थापक प्रवीण कुमार गुंजन ने अपने विचार रखते हुए भारतेंदु जी के साहित्यानुराग और भारतीय रंगमंच में उनके अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित किया.

द्वितीय सत्र की काव्य गोष्ठी में जिले के नामचीन कवियों और रंगकर्मियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से समां बांध दिया. काव्य पाठ करने वाले प्रमुख साहित्यकारों में वरिष्ठ कवि व रंगकर्मी रामा मौसम, रविरंजन, कृष्णकांत, मिथिलेश कांति, विशाल कुमार, सुंदरम, रंगकर्मी चंदन वत्स, आलोक कुमार, देवेंद्र कुंवर जी, चंदन कश्यप तथा शहर की प्रमुख कवयित्रियां शगुफ्ता तजवीर एवं रंजना ज्योति शामिल थीं. काव्य संध्या में कवियों की पंक्तियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया.

मंच का संचालन कर रहे कवि प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा ने दोस्ती की पावनता को रेखांकित करते हुए कविता पढ़ा. वहीं कवयित्री रंजना ज्योति ने ईश्वर की कृपा और सत्य-निष्ठा पर प्रकाश डालते हुए पंक्तियां प्रस्तुत कीं. संस्था की ओर से इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में वरिष्ठ रंगकर्मी चिंटू कुमार, देवानंद सिंह, दीपक कुमार, अमरेश कुमार, रविकांत कुमार और सत्यम कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी. सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस गरिमामयी साहित्यिक संध्या का समापन हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन