भोजपुर के 22 सेंटर पर हुई होमगार्ड अधिनायक लिपिक परीक्षा, 11 जोन में बंटा था पूरा जिला

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 10 Jun 2026 5:41 PM

विज्ञापन

परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते छात्र

Arrah News : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा भोजपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद की परीक्षा एक पाली में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई.

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) से नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Arrah News : जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के पद पर परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई. इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी, ताकि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित की जा सके. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा. 22 परीक्षा केंद्रों को कुल 11 जोन में बांटा गया था तथा इसके अनुसार जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को परीक्षा संयोजक नियुक्त किया गया था एवं उनके सहयोग के लिए अपर समाहर्ता शशि शेखर को सहायक परीक्षा संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया था.

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के पद पर ली जाने वाली यह परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई.

इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा

जिले के जिन प्रमुख केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, उनमें मानो बैजनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय कुल्हड़िया भोजपुर, ज्ञानोदय प्लस टू उच्च विद्यालय आरा सलेमपुर रोड बभनौली, आदर्श मध्य विद्यालय गांगी रोड मीरगंज आरा, संजय गांधी कॉलेज जमीरा रोड धरहरा आरा, टाउन प्लस टू विद्यालय डीटी रोड नियर टाउन थाना आरा, मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू हाई स्कूल मीरगंज गोला रोड आरा, डॉक्टर नेमीचंद शास्त्री कन्या प्लस टू हाई स्कूल बाबू बाजार आरा, गोल्डन इरा इंटरनेशनल स्कूल असनी आरा भोजपुर शामिल हैं.

इसके अलावा राजकीयकृत श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू उच्च विद्यालय जेल रोड आरा, महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा, आरभीएस पब्लिक स्कूल सनदिया सलेमपुर रोड आरा, राम जानकी प्लस टू हाई स्कूल उदवंतनगर आरा सासाराम हाईवे भोजपुर, अमीरचंद बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय जेल रोड आरा, श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली हाई स्कूल महादेव रोड आरा, गवर्नमेंट प्लस टू जिला स्कूल नियर सिविल कोर्ट एमपी बाग आरा भोजपुर, एसबी कॉलेज मौलाबाग पकड़ी आरा, हर प्रसाद दास जैन कॉलेज रेलवे स्टेशन के नजदीक कनकपुरी कतिरा आरा, हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू स्कूल बंधन टोला नवादा, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय केजी रोड नवादा आरा, एसबी प्लस टू हाई स्कूल मौला बाग आरा और प्रभारी जी महाराज न्यू पुलिस लाइन रामनगर चंदवा आरा में भी केंद्र बनाए गए थे.

11 जोनल दंडाधिकारी और 6 उड़नदस्ता दल रहे मुस्तैद

परीक्षा के शांतिपूर्ण, सफल, कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ-निष्पक्ष संचालन के लिए कुल 11 जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. जोनल दंडाधिकारी जिला कोषागार में सुबह 8:00 बजे पहुंच कर ब्रजगृह से प्रश्न पत्रों को प्राप्त कर संबंधित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व केंद्र अधीक्षकों को उपलब्ध करा दिया. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 6 उड़नदस्ता दल दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि 22 स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक भी प्रतिनियुक्त किए गए थे.

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात

परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस बलों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी के साथ चार पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे. इन पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती मुख्य रूप से प्राइवेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गांगी पुल, धरहरा एवं धोबी घटवा के पास की गई थी ताकि परीक्षार्थियों और आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो.

Also Read: आरा में गैस उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: तय समय तक कराएं KYC, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन