आरा के मिठहां में स्कूल के पास पोखर में डूबा 7 वर्षीय बच्चा, मौत के बाद घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृत बच्चे के परिजन की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना में, धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहा गांव में स्कूल के पास एक पोखर में डूबने से 7 वर्षीय आयुष की मौत हो गई. खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई. इस दुखद घटना ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

विज्ञापन

Arrah Child Drowning : भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृत बालक धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहां गांव निवासी विकास कुमार नट का 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है. वह तीसरी कक्षा का छात्र था.

स्कूल के बाहर पोखर में पैर फिसलने से गिरी घटना

इधर, मृत बच्चे के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह अपने छोटे भाई पीयूष के साथ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था.

विद्यालय के बाहर एक पोखर भी है. इसी बीच वह छोटे भाई के साथ विद्यालय से बाहर निकल गया. उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह पोखर में गिरकर डूब गया. तभी उसके छोटे भाई द्वारा इसकी सूचना परिजनों को मिली.

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला. उसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे इलाज के लिए जगदीशपुर नयका टोला स्थित प्राइवेट अस्पताल से जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. वहां से उसे सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

परिवार में कोहराम और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने दो भाइयों व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां संगीता देवी, एक बहन आयुषी कुमारी एवं एक भाई पीयूष कुमार हैं.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

इस हृदय विदारक घटना के बाद मृत बच्चे के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां संगीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन