PM आवास योजना : भोजपुर के उदवंतनगर में 5 लाभुकों को मिली चाबी, 8 को स्वीकृति पत्र

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक चाबी सौंपतीं बीडीओ | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भोजपुर के उदवंतनगर में गृहप्रवेश दिवस मनाया गया. इस दौरान 5 योग्य लाभुकों को सांकेतिक चाबी सौंपी गई, जबकि 8 लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए. यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप आयोजित किया गया.

विज्ञापन

PM Awas Yojana : भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में मंगलवार को गृहप्रवेश दिवस के रूप में मनाया गया. प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों के बीच बीडीओ ने सांकेतिक चाबी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप स्थानीय स्तर पर वितरण

बीडीओ अनुराधा ने बताया कि पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच गृह-प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों को सांकेतिक चाबी सौंपी गई.

उन्होंने बताया कि उसी के तहत उदवंतनगर प्रखंड में भी आवास पूर्ण करने वाले 5 लाभुकों को सांकेतिक चाभी सौंपी गई.

किस्त पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं और स्वीकृति पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम व द्वितीय किस्त का लाभ पाने वाले 7 लाभुकों को शुभकामनाएं दी गई. जबकि 8 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र सौंपी गई.

सांकेतिक चाभी सौंपतीं बीडीओ | Prabhat Khabar Network
सांकेतिक चाबी सौंपतीं बीडीओ | Prabhat Khabar Network

वित्तीय वर्ष में आवास निर्माण की प्रगति

बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2025-26 वित्तीय वर्ष में कुल 198 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था, जिसमें कुल 60 लोगों ने आवास निर्माण पूर्ण कर लिया है.

शेष लोग जल्द ही आवास निर्माण पूर्ण कर लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर्यवेक्षक तथा सभी आवास सहायक मौजूद थे


विज्ञापन
विजय कुमार ओझा

लेखक के बारे में

By विजय कुमार ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन