डेंगू-फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर आरा में समीक्षा बैठक, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी जांच

विज्ञापन

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते पदाधिकारी| Prabhat Khabar Network

आरा में डेंगू और फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मच्छरों के पनपने की जगहों की जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि वेक्टर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके.

विज्ञापन

Arrah Dengue Cases : आरा में गुरुवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वेक्टर जनित कार्यक्रमों की वर्चुअल समीक्षा की गई. बैठक में सभी प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम और वीबीडी स्टाफ वर्चुअल माध्यम से शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें सभी प्रतिभागियों ने पिछले तीन महीने में वेक्टर जनित कार्यक्रमों के अंतर्गत किए गए कार्यों के प्रतिवेदन प्रस्तुत किए.

डेंगू नियंत्रण के लिए आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश

समीक्षा बैठक में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर के रूप में सितंबर माह तक 200 घरों का भ्रमण कर घर में मच्छरों के पनपने की जगहों की जांच करेंगी और प्रखंड में रिपोर्ट करेंगी.

फाइलेरिया रोगियों की लाइन लिस्टिंग और पोर्टल पर अपडेशन

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोगियों की लाइन लिस्टिंग कर उन्हें आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि इसका नियमित अनुश्रवण किया जा सके. उन्होंने सभी शामिल अधिकारियों एवं कर्मियों को आईएचआईपी पोर्टल पर फाइलेरिया रोगियों की लाइन लिस्टिंग अपडेट करने का निर्देश दिया.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

डॉ. सिन्हा ने कहा कि फाइलेरिया मरीजों की सही ग्रेडिंग करना आवश्यक है. इससे गंभीर मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिलाने की प्रक्रिया को बल मिलेगा.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

कालाजार के मरीजों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने पर बल

साथ ही उन्होंने कालाजार के संदिग्ध मरीजों एवं फॉलोअप किए जाने वाले सभी मरीजों की जानकारी कामिस पोर्टल पर अपलोड करने पर बल दिया. जिला में कालाजार का कोई मरीज 2024 और 2025 में नहीं प्रतिवेदित हुआ है.

जिले में डेंगू के मामलों की स्थिति

हालांकि, जिला में डेंगू के दो मामले प्रतिवेदित हुए हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.


विज्ञापन
नरेद्र प्रसाद सिंह

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन