भोजपुर : बड़हरा में मनाया गया समरसता संकल्प दिवस, संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

समरसता संकल्प दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में संत रविदास जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास के जीवन, संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को रविदास के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास जयंती एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़हरा प्रखंड में समरसता संकल्प दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर सेमरिया-पड़रिया मार्ग होते हुए महादलित बस्ती पड़रिया तक किया गया. यहां लोगों को संत रविदास के जीवन, संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कालिम अख्तर, बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार संतु, सुमन जी, वरीय नोडल कृषि पदाधिकारी बड़हरा अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने किया.

कार्यक्रम के दौरान महादलित बस्ती के लोगों से संवाद कर उन्हें संत रविदास के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया.

संत रविदास के समानता और भाईचारे के संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया. उन्होंने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक समान मानने की सीख दी.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

आज के समय में उनके विचार समाज में सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव कायम करने के लिए और भी प्रासंगिक हैं. वक्ताओं ने कहा कि केवल उनके विचारों की चर्चा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है.

स्थानीय गणमान्य लोगों की सहभागिता

इस दौरान सुमन कुमार, बीडीओ नीलेश कुमार, अनिल कुमार, सुदर्शन, नारायण, सुमित, अजय, रजनीकांत, मेघनाथ, माया कुमारी, शोभा, पिंकी, महामुनि देवी, नीलू, नीशू, मंजू देवी, रीता देवी, राशि कुमारी, सुनील कुमार, हीरा झरी और नीशू भारती सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.

समरसता संकल्प दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
समरसता संकल्प दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने, समाज में भेदभाव मिटाने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन