फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल जीतन राम मांझी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी की मोक्षदायिनी फल्गु नदी के पुनर्जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का खाका तैयार हो गया है. केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद जल्द ही नदी की उड़ाही का काम शुरू होगा. इस परियोजना से न केवल तर्पण कार्य सुगम होगा, बल्कि शहरवासियों को पेयजल की समस्या से भी निजात मिलेगी.
Gaya Ji Falgu River Water Project : मोक्षदायिनी फल्गु नदी के पुनर्जीवन के लिए उठाए जा रहे कदम पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से की जा रही पहल जल्द रंग लाएगी. दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की हुई अहम बैठक में इसके ब्लूप्रिंट पर चर्चा की गई है.
आपके शहर में
पितृपक्ष के पहले यह अच्छी खबर आई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुरानी मान्यता और वास्तविकता के मुताबिक फल्गु नदी में धाराप्रवाह पानी नहीं आ सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागीरथी प्रयास से फल्गु नदी में जलधारा लाने का संकल्प पूरा होगा.
नदी जोड़ो अभियान की तर्ज पर फल्गु का कायाकल्प
श्री मांझी ने कहा कि मोक्ष की नगरी गया जी के चहुंमुखी विकास के लिए हमने जिस तरह हर सड़क को जोड़ लिया, उसी तरह से अब नदियों को भी जोड़ेंगे.
Also Read : गया जी में बारिश के बाद फल्गु-निरंजना नदी का बढ़ा जलस्तर, बोधगया के बतसपुर समेत कछार के गांवों में अलर्ट
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि मोक्षदायिनी फल्गु नदी के पुनर्जीवन के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई है.
जल्द शुरू होगा फल्गु नदी की उड़ाही का कार्य
बैठक में यह तय किया गया जी कि जल्द ही फल्गु नदी की उड़ाही का काम शुरू हो जाएगा. श्री मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गया जी का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
सालों भर जलभराव से मिलेगा व्यापक लाभ
सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी ने कहा कि जिले के लिए फल्गु नदी जीवनदायिनी है. सालों भर पानी रहने से तर्पण के साथ-साथ गया जी शहरवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी.
पर्यटन और जनहित में होगा सकारात्मक बदलाव
उन्होंने कहा कि इस योजना से पर्यटन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होगा. दूरदर्शी सोच के साथ-साथ जनहित और लोकहित के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए