गया जी में पुलिस की छापेमारी, 85 लीटर महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद उपकरण | Prabhat Khabar Network

आंती थाना क्षेत्र के महमुदपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 85 लीटर देशी शराब बरामद की है। एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

विज्ञापन

Gaya Ji: कोंच के आंती थाना क्षेत्र के महमुदपुर गांव में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन घरों में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कुल 85 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब बनाने के उपकरण और करीब 90 लीटर महुआ मीठा घोल भी मिला. पुलिस ने बरामद महुआ मीठे घोल को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बरामद उपकरण | Prabhat Khabar Network
बरामद उपकरण | Prabhat Khabar Network

एक आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महमुदपुर गांव निवासी कपिल चौधरी को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो अन्य आरोपितों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

बरामद उपकरण | Prabhat Khabar Network
बरामद उपकरण | Prabhat Khabar Network

शराब कारोबारियों पर पुलिस की नजर

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल बढ़ गई है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन