तमिलनाडु में हमले के बाद 20 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा रोहित, मौत के बाद गांव पहुंचा शव, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
तमिलनाडु की एक मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले 20 वर्षीय रोहित की सोते समय हथौड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई. 20 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद रोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसका शव गांव लाया गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
Coimbatore Hammer Attack : गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरसीमा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित का शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.
आपके शहर में
कोयंबटूर की मेटल फैक्ट्री में करता था काम
जानकारी के अनुसार रोहित तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एक मेटल फैक्ट्री में काम करता था. 29 जुलाई को फैक्ट्री में साथ काम करने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर उसकी नोकझोंक हुई थी. आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक ने सोते अवस्था में रोहित के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया.
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
इस हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद रोहित के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था.
Also Read : गया जी में सोलर लोन मेला, 100 से अधिक लोगों ने किया आवेदन; 98 हजार तक मिलेगी सब्सिडी
करीब 20 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद गुरुवार को उसका शव पैतृक गांव लाया गया.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई
रोहित के चचेरे भाई ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला युवक समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. घटना के बाद कोयंबटूर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
गांव में पसरा मातम और शोक की लहर
इधर, रोहित की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए