ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

Updated:
विज्ञापन

साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले रामकुमार चंदेल

12 Jyotirlinga Cycle Yatra : इंदौर के रामकुमार चंदेल ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर एक अनोखी 12 ज्योतिर्लिंगों की साइकिल यात्रा शुरू की है. 315 दिनों के संकल्प के साथ निकले रामकुमार अब तक 39 दिन पूरे कर चुके हैं और अगला पड़ाव काशी विश्वनाथ धाम है.

विज्ञापन

12 Jyotirlinga Cycle Yatra (संजीव कुमार सिन्हा ) : ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले इंदौर निवासी रामकुमार चंदेल इन दिनों अपनी अनोखी साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. रामकुमार 12 जुलाई को इंदौर से साइकिल पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ निकले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करते हुए वह गया जी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी यात्रा और संकल्प के बारे में जानकारी दी.

एक वर्ष में चारों धाम और 315 दिनों का संकल्प

रामकुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य एक वर्ष के भीतर देश के चारों धाम की यात्रा पूरी करना है. उनकी पूरी यात्रा 315 दिनों की है, जिसमें अब तक 39 दिन पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा, “जीवन के 60 साल में एक साल भगवान के नाम समर्पित है.”

इंदौर से साइकिल पर 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले रामकुमार चंदेल
इंदौर से साइकिल पर 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले रामकुमार चंदेल

उन्होंने कहा कि रास्ते में लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि बरसात में बरसाती का सहारा लेकर चलते हैं.

View on Instagram

Also Read : विष्णुपद समेत गया जी के मंदिरों में 24 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय झूलनोत्सव, चांदी के झूले पर झूलेंगे भगवान

उनका कहना है कि जब तक यात्रा पूरी न होगी तब तक चलता रहूंगा. उनका अगला पड़ाव काशी विश्वनाथ धाम है, जहां वह दर्शन के लिए रवाना होंगे.

ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा  | Prabhat Khabar Network
12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा पर निकले रामकुमार चंदेल गया जी पहुंचे

एक वर्ष में चारों धाम और 315 दिनों का संकल्प

रामकुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य एक वर्ष के भीतर देश के चारों धाम की यात्रा पूरी करना है. उनकी पूरी यात्रा 315 दिनों की है, जिसमें अब तक 39 दिन पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा, “जीवन के 60 साल में एक साल भगवान के नाम समर्पित है.”

Also Read : गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर पहुंचे बोधगया, बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए बनाएंगे पैकेज

उन्होंने कहा कि रास्ते में लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि बरसात में बरसाती का सहारा लेकर चलते हैं.

Also Read : गया जी में बारिश के बाद फल्गु-निरंजना नदी का बढ़ा जलस्तर, बोधगया के बतसपुर समेत कछार के गांवों में अलर्ट

उनका कहना है कि जब तक यात्रा पूरी न होगी तब तक चलता रहूंगा. उनका अगला पड़ाव काशी विश्वनाथ धाम है, जहां वह दर्शन के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन