गया के बेलागंज में 135 लीटर विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बेलागंज पुलिस ने छापेमारी कर 135 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

Gaya Ji : बेलागंज पुलिस टीम ने बेलागंज बाजार में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की कुल 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शराब धंधेबाज आदित्य कुमार साव गिरफ्तार

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी आदित्य कुमार साव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आदित्य अपने मौसा के घर रहकर शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था.

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आदित्य कुमार साव पहले भी शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ शराब से संबंधित कांड संख्या 482/24 दर्ज है. पुलिस अब बरामद शराब और आरोपी के पुराने मामले से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

शराब बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में एसआई अनवर अली, अनिमेष कुमार, राजन कुमार और धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे. पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन