गया जी: परैया के पहरा दरगाह में 21 अगस्त को मनेगा 405वां सालाना उर्स, अकीदतमंदों की जुटेगी भीड़

Updated:
विज्ञापन

परैया के पहरा दरगाह स्थित खानकाह-ए-सैलानी में 405वें सालाना उर्स की तैयारी में जुटे कमेटी के सदस्य

गया जी जिले के परैया के पहरा दरगाह में 21 अगस्त को हजरत दादा दरिया शाह सैलानी रहमतुल्लाह अलैह का 405वां सालाना उर्स मुबारक मनाया जाएगा. इस आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Gaya Ji News: जिले के परैया के पहरा दरगाह स्थित खानकाह-ए-सैलानी में 21 अगस्त को हजरत दादा दरिया शाह सैलानी रहमतुल्लाह अलैह का 405वां सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया जाएगा. उर्स को लेकर दरगाह कमेटी और स्थानीय लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है.

फजिर के बाद शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम

उर्स मुबारक का आयोजन हजरत मो. असलम शाह सैलानी तेगी शमशी, सज्जादा व गद्दीनशीन, एवं हजरत हकीम मो. मतीन शाह सीकोही सैलानी मदारी, पहाड़ी बाबा, के जेरे कयादत और हजरत मो. मंसूर शाह शीकोही जाफरी मदारी सैलानी तेगी शमशी की सरपरस्ती में होगा.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह फजिर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी से होगी. इसके बाद दोपहर में मजार-ए-पाक का गुसल, चादरपोशी और मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया जाएगा. शाम में मगरिब की नमाज के बाद शिजरा ख्वानी होगी.

अकीदतमंदों से शामिल होने की अपील

उर्स को लेकर दरगाह परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कमेटी के सदस्य मो. शफीक आलम, मो. शमीम, मो. नदीम, मो. अरमान समेत अन्य सदस्यों ने अकीदतमंदों से उर्स मुबारक में शामिल होने की अपील की है.

Also Read: तेजस्वी के आह्वान पर बेलागंज से निकला 133 वाहनों का काफिला, NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा


विज्ञापन
Ranjan Sinha Paraiya

लेखक के बारे में

By Ranjan Sinha Paraiya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन