तेजस्वी के आह्वान पर बेलागंज से निकला 133 वाहनों का काफिला, NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव के आह्वान पर बेलागंज से निकला राजद समर्थकों का काफिला

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March : तेजस्वी यादव के आह्वान पर बेलागंज से राजद समर्थकों का काफिला पटना रवाना. पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार से जवाब की मांग की गई.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर प्रस्तावित राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए बेलागंज के पूर्व राजद प्रत्याशी सह युवा राजद नेता डॉ. विश्वनाथ यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ गया से पटना के लिए रवाना हुए. उनके साथ बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से करीब 133 वाहनों का काफिला भी पटना के लिए रवाना हुआ.

पेपर लीक और छात्र आंदोलन का मुद्दा रहेगा प्रमुख

प्रस्तावित राजभवन मार्च में छात्र आंदोलनों के दौरान कथित बल प्रयोग, पेपर लीक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की बात कही गयी है. राजद नेताओं के अनुसार, छात्रों और युवाओं से जुड़े इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.

सरकार पर डॉ. विश्वनाथ यादव ने साधा निशाना

जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के गया स्थित आवास से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में डॉ. विश्वनाथ यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छात्र अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे थे. ऐसे में उनके खिलाफ कथित तौर पर घातक हथियारों के इस्तेमाल की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

बोले, छात्र अपराधी नहीं, भविष्य की लड़ाई लड़ रहे

डॉ. विश्वनाथ यादव ने कहा कि छात्र कोई अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा. उनका कहना था कि पेपर लीक का सीधा असर लाखों छात्रों के भविष्य पर पड़ता है.

सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

युवा राजद नेता ने कहा कि राजद छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि बेलागंज से बड़ी संख्या में छात्र और युवा पटना पहुंचकर प्रस्तावित राजभवन मार्च में शामिल होंगे.

मीडिया को लेकर भी डॉ. विश्वनाथ यादव ने उठाये सवाल

मीडिया को लेकर टिप्पणी करते हुए डॉ. विश्वनाथ यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष से जुड़े मामलों को अधिक प्रमुखता दी जाती है, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े मामलों को नजरअंदाज किया जाता है. उन्होंने मीडिया से सभी घटनाओं को निष्पक्ष और समान दृष्टिकोण के साथ जनता के सामने रखने की अपील की.

राजभवन मार्च से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

राजभवन मार्च को लेकर गया से लेकर पटना तक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. राजद नेताओं का कहना है कि छात्रों के अधिकार, पेपर लीक और कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा. इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.

गया जी नगर निगम पर घोटाले का आरोप, 600 का सेनेटरी पैड बॉक्स 4000 में खरीदा, जांच शुरू


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन