गरीबी और संघर्ष को पीछे छोड़ गया के सौरव ने रचा इतिहास, मिस्टर बिहार का खिताब जीतकर बने युवाओं की मिसाल

Updated:
विज्ञापन

परैया के सौरव कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छोटे से प्रखंड परैया से निकलकर सौरव राज भदानी ने 'मिस्टर बिहार' का खिताब जीतकर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है. आज वे गाजियाबाद में सैकड़ों लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

विज्ञापन

Gayaji News : गया जिले के छोटे से प्रखंड परैया से निकलकर फिटनेस की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सौरव राज भदानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. जिम और फिटनेस के प्रति जुनून को सौरव ने महज शौक तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया. कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर उन्होंने ‘मिस्टर बिहार’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

बॉडीबिल्डिंग से आगे बढ़कर बनाया करियर

सौरव की कहानी सिर्फ एक बॉडीबिल्डर के तौर पर खिताब जीतने तक सीमित नहीं है. सफलता हासिल करने के बाद भी उन्होंने सीखने का सिलसिला जारी रखा. फिटनेस और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन हासिल कर उन्होंने खुद को इस क्षेत्र में और बेहतर तरीके से तैयार किया. उनका उद्देश्य लोगों को वैज्ञानिक और सही तरीके से फिटनेस के प्रति जागरूक करना है.

गाजियाबाद में सैकड़ों लोगों को दे रहे फिटनेस मंत्र

वर्तमान में सौरव राज भदानी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक फिटनेस सेंटर में फिटनेस मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. यहां वे सैकड़ों लोगों को बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. वे लोगों को नियमित व्यायाम के साथ सही खान-पान और अनुशासित जीवनशैली के महत्व की जानकारी भी देते हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर मिला विशेष सम्मान

सौरव की मेहनत और फिटनेस के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिटनेस सेंटर की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने में उनके योगदान को भी दर्शाता है.

परैया के युवाओं के लिए बने मिसाल

सौरव राज भदानी का सफर यह बताता है कि छोटे शहर और गांव से आने वाला युवा भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़े मुकाम हासिल कर सकता है. उन्होंने साबित किया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की जाए तो परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं. उनका सफर गया और खासकर परैया के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन