इमादपुर थाना ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
इमादपुर थाना ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा

तरारी प्रखंड क्षेत्र के इमादपुर थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

विज्ञापन

तरारी

. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सुशांत कुमार के नेतृत्व में चलाये गये वाहन जांच में पश्चिमी इंग्लिश पुल से चोरी हुई बाइक को बरामद किया है. वाहन जांच के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक भागने लगे. जिसे पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ करने लगी. गाड़ी के कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखाया. पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में बाइक सवार दोनों युवकों छोटू यादव पिता धनंजय कुमार सिंह जिसका गांव असुधर थाना जगदीशपुर और दूसरा आरोपित सुभाष कुमार पिता बिनोद कुमार सिंह है, जो तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव का है इन्हें गिरफ्तार कर लिया. इमादपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि बाइक जनवरी माह में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत से चोरी हुई थी. इंजन नंबर के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी संजीत कुमार द्वारा बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन