संत शिरोमणि नरहरि जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनायी गयी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार दुकानदार एवं कारीगर भाइयों की उपस्थिति रही
विज्ञापन
आरा.
संत शिरोमणि नरहरि जी महाराज की जयंती धूमधाम से प्रधान कार्यालय जेल रोड में मनायी गयी. उद्घाटन भोजपुर जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने किया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार दुकानदार एवं कारीगर भाइयों की उपस्थिति रही. संत शिरोमणि नरहरि जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. वक्ताओं ने संत शिरोमणि नरहरि जी महाराज की शिक्षा और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया. समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने कहा कि आज हमारे समाज में राजनीतिक भागीदारी न के बराबर है. राजनीतिक पहचान बहुत जरूरी है. हमारी आबादी कम नहीं है. आपकी अपनी आबादी के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी निहायत जरूरी है. सभी स्वर्णकार भाइयों को मजबूती के साथ संगठित होने की जरूरत है. हाल ही में स्वर्णकार कारीगर ,दुकानदारों के खिलाफ होने वाली छिनतई, चोरी, डकैती की घटनाएं बढ़ गयी है. जिला प्रशासन से पेट्रोलिंग तथा स्टेशन के बाहर पुलिस चौकी, गोपाली चौक पुलिस चौकी, शिवगंज पुलिस चौकी लगाने की मांग की गयी जो सोने चांदी के काम करनेवाले व्यवसायियों को पुलिस सुरक्षा में मदद करें. इस मौके पर विशाल गुप्ता, पर्यावरण विद् आनंद कुमार, डॉ आरसी भूषण, अजीत कुमार, शिव कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद मनीष गुप्ता, राधा कृष्ण संजय जी, प्रमोद मुखिया, रणधीर कुमार, अर्जुन प्रसाद, धीरज कुमार स्वर्णकार, भोला प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, संतोष कुमार दीपक कुमार, राज लक्ष्मी, गणेश प्रसाद, जीतू सोनी, प्रकाश सोनी, प्रतिक राज, राजीव रंजन वर्मा आदि उपस्तिथ थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










