सहार-अरवल पुल पर ट्रक और बस की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सहार-अरवल पुल पर ट्रक एवं बस की हुई टक्कर
विज्ञापन
सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार-अरवल पुल पर ट्रक एवं बस की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में विकास बस अरवल से आरा की ओर जा रही थी, जहां सहार सोन नदी पुल पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर टकरा गयी, जिसको लेकर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम रहा. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन के द्वारा घायल औरंगाबाद जिला के दाउदनगर निवासी चांदनी कुमारी और स्नेहल कुमार, अरवल जिला के मोथा गांव निवासी जफर इमाम खान, सहार थाना के अवगीला गांव निवासी अजमेरी खातून को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया. वहीं, घटना के दौरान बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची सहार पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की गयी. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण राम ने बताया कि कोई भी घायल यात्रियों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ यात्रियों को हलकी चोट लगी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










