बिहार में इंटर में सेकंड आने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Mar 2025 11:57 AM

विज्ञापन

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar News: भोजपुर के पवना गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा में द्वितीय स्थान आने से आहत एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इंटरमीडिएट परीक्षा में द्वितीय स्थान आने पर एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतका की पहचान पवना गांव निवासी दिनेश पाल की बेटी सुमन कुमारी के रूप में हुई है. परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ था, जिसमें वह इंटरमीडिएट में द्वितीय स्थान पर आई थी. इस बात से वह बेहद आहत थी और घर लौटने के बाद लगातार रो रही थी.

परिजनों ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की और दोबारा प्रयास करने के लिए समझाया, लेकिन उसने गुस्से में आकर अपने दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की. परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और गंभीर हालत में उसे आरा सदर अस्पताल ले गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे धनुपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिए. शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए.

गांव में शोक की लहर

इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं. शिक्षा जगत से जुड़े लोग इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, 2 जवान जख्मी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन